ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत कुशीनगर पुलिस द्वारा मार-पीट व एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे में प्रभावी पैरवी कर 04 अभियुक्तों को दिलाई गयी 03-03 वर्ष कारवास एवं 4500/-4500/- रु0 (प्रत्येक) को अर्थदण्ड की सजा

कुशीनगर 
 पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत निरन्तर प्रभावी पैरवी कर दोषी अभियुक्तों को सजा दिलवायी जा रही है जिसके क्रम में थाना को0 पडरौना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 145/2002 धारा- 323/34/504/506 भादवि व 3(1)10 एससी/एसटी एक्ट में दोषी अभियुक्त के विरुध्द स्थानीय पुलिस व मॉनिटरिंग सेल के द्वारा प्रभावी पैरवी किया गया, जिसके फलस्वरुप मा0 न्यायालय द्वारा आज दिनांक 27.10.2023 को अभियुक्तगण 1. लल्लन चौहान, 2. रामायन चौहान, 3.नाटे चौहान, 4. छेदी चौहान पुत्रगण ज्वाला चौहान सकिनान बकुलहा ब्रह्मस्थान थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाकर अपराध सिध्द करते हुए उपरोक्त अभियुक्तों को 03-03 वर्ष की सजा एवं 4500/-4500/- रु0 प्रत्येक को अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। 

अभियुक्त को सजा दिलाने में विवेचक क्षेत्राधिकारी श्री राजेश शाही व अभियोजन अधिकारी एसपीपीपी श्री महेंद्र प्रताप गोविंद राव (एससी/एसटी एक्ट कार्ट), पैरोकार का0 पुनित कुमार का सराहनीय योगदान रहा है।  
कुशीनगर से श्यामबदन की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ