थाना अहिरौली बाजार में लावारिस माल निस्तारण अभियान के अन्तर्गत 06 अदद वाहनों की निलामी गयी जिसमें कुल 49,500/- रु0 (उन्चास हजार पांच सौ रुपये) की आय प्राप्त हुयी

कुशीनगर 
 पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने मालखानों में लावारिस व मोटर अधिनियम के अन्तर्गत कई वर्षो से निरुध्द वाहनों का यथाशीघ्र नियमानुसार निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में मा0 उपजिलाधिकारी कप्तानगंज के द्वारा आदेशित अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व तहसीलदार धरमवीर सिंह व राजस्व निरीक्षक सुकरौली पदुम्न राव एवं क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में थाना अहिरौलीबाजार पर निरुद्ध 06 अदद वाहन ( 05 अदद दोपहिया वाहन व 01 अदद तीन पहिया टेम्पो वाहन) की नीलामी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय , व0उ0नि0 रविभूषण राय व उ0नि0/हे0मो0 वीरेन्द्र यादव की मौजूदगी में 06 अदद वाहन की निलामी प्रकिया आज दिनांक 30.10.2023 को की गयी जिसमें कुल 49,500/- रुपये की आय प्राप्त हुयी । 
कुशीनगर से श्यामबदन की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ