अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश, 11 अदद चोरी की मोटर साइकिल (कुल कीमत लगभग 09 लाख 50 हजार रुपये) के साथ 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार-

कुशीनगर 
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह व श्रीमान क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री जितेन्द्र सिंह कालरा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 09.10.2023 को थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा सिसवा बाजार और विरवट कोन्हवलिया बन्धा के पास से 11 अदद चोरी की मोटर साइकिल के साथ 02 शातिर वाहन चोरों की गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराध करने का तरीका-
अभियुक्तगणो द्वारा पूछताछ में बताया कि हमलोग मोटर साइकिलो को बिहार और उत्तर प्रदेश से चोरी करके उसे एक जगह एकत्र करते है फिर उनके नम्बर प्लेट बदलकर बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों में उचित दामो में बेच देते है। 

कुशीनगर से श्यामबदन की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ