पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अवैध शराब विक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 25.10.2023 को थाना बरवापट्टी पुलिस द्वारा रामपुर बरहन परोरही घाट नरायणी (गंडक) नदी के पास से दो नफर अभियुक्तगण 01- अनूप यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी बभनौली थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, 02- सतीश यादव पुत्र बाबूलाल यादव साकिन कैथवलिया थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया तथा मौके/ कब्जे से एक अदद पिकप वाहन वाहन UP 60 T 1731 से तस्करी कर बिहार हेतु ले जायी जा रही कुल 110 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (जिसमें 8PM अंग्रेजी शराब कुल 88 पेटी में कुल 4224 पाउच प्रत्येक 180 ml, रायल स्टेज अंग्रेजी शराब की कुल 20 पेटी में 480 शीशी प्रत्येक 375 ml व अंग्रेजी शराब बलण्डर प्राइड की 02 पेटी में कुल 48 शीशी प्रत्येक 375 ml) की बरामदगी की गयी। बरामदगी / गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 96/2023 धारा 60/72 आबकारी अधि पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कुशीनगर से श्यामबदन की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ