गैरतगंज के बूढ़ागंज एसएसटी चेक प्वाइंट पर जप्त की गई 1,13,000 रु की नगदी

Editor in Chief Abhishek Malviya 
रायसेन, 15 अक्टूबर 2023
मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर 09 अक्टूबर से आचार संहिता पूरी तरह प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार आचार संहिता लागू होते ही स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सम्पूर्ण जिले में गठित एसएसटी और एफएसटी टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। सांची विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गैरतगंज अनुभाग में एसएसटी प्वाइंट बूढ़ागंज में जांच के दौरान एसएसटी टीम द्वारा रू. 1,13,000/- नगदी की ज़ब्ती की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ