जिला ब्यूरो चेतन सिंदल
बदनावर। कांग्रेस प्रत्याशी पुर्व विधायक भंवरसिंह शेखावत 30 तारीख सोमवार को नामांकन दाखिल करेगे। नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं की रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली वारको सिटी से प्रारंभ होकर मोदी चौराहा, कचहरी चौक, जवाहर मार्ग, सोमेश्वर चौराहा, अंबेडकर चौराहा होकर सरदार पटेल बस स्टेंड पर पहुॅचेगी। जहां भंवरसिंह शेखावत नुक्कड सभा को संबोधित करेगे। रैली के माध्यम से शेखावत अपनी ताकत दिखाएंगे। रैली में बदनावर विधानसभा के कई गांवों से कार्यकर्ता व ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी, युवक कांग्रेस कार्यकर्ता, एनएसयुआई कार्यकर्ता, जिपं सदस्य, जनपद सदस्य, पार्शद, सेवादल सहीत महिला संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे।
0 टिप्पणियाँ