एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय 7477071513
रायसेन, 14 अक्टूबर 2023
मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर 09 अक्टूबर से आचार संहिता पूरी तरह प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार आचार संहिता लागू होते ही स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सम्पूर्ण जिले में गठित एसएसटी और एफएसटी टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। सांची विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सांची में बनाए गए एसएसटी चेक प्वाइंट पर शनिवार को वाहनों की जांच के दौरान, वाहन क्रमांक एमपी 04 जेडपी 2212 में शिरीष सक्सेना से एक लाख एक हजार रू की नगदी जप्त की गई। जिसका जप्तीनामा, सुपर्दगीनामा मौके पर बनाया गया। सांची में बनाए गए उक्त एसएसटी चेक प्वाइंट पर आचार संहिता प्रभावशील होने के उपरांत अभी तक लगभग 24 लाख रू से अधिक नगदी के साथ ही चांदी की ईटें और सोने के आभूषण जप्त किए जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि रायसेन जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराते हुए विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे द्वारा सम्पूर्ण जिले में एसएसटी की 20 टीमें तथा एफएसटी की 21 टीमें गठित की गई हैं, जिनके द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ