कुशीनगर
हर्षोल्लास से मनायी गयी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती, राष्ट्र की एकता व अखण्डता की दिलाई गई शपथ
आज दिनांक 02 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल ने रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियो को स्वच्छता व सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गयी तथा उनके विचारों का अनुकरण करने व उनके आदर्शो पर चलने के बारे में बताया गया।
कुशीनगर से श्यामबदन की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ