शिक्षक रोहित कुमार ने जन्मदिन पर किया पौधरोपण

कुशीनगर 
   नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में गुरुवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर के कसया स्थित रोज पेटल्स कान्वेंट एकेडमी के शिक्षक रोहित कुमार ने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जन्मदिन मनाया। 
   इस दौरान प्रधानाचार्य अजय कुमार गुप्ता, नीरज मिश्र, रीना राय, शबनम खातून, सुमन देवी, राजकुमार, सुनील मद्देशिया, अंजली मद्देशिया, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर से श्यामबदन की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ