बीपीएल सीजन 2 के आज दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा

एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय 
स्थानीय जैन कॉलेज ग्राउंड पर चल रहा विदिशा 11 के तत्वाधान में विदिशा प्रीमियर लीग सीजन 2 के पांचवें दिन शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले क्वार्टर फाइनल मैच रब चैलेंजर्स बनाम देवांश 11 के मध्य खेला गया रब चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए जवाब में उतरी देवांश 11 ने अंतिम गेंद में शेष रहते यह यह मैच 5 विकेट से जीत लिया।
दूसरा क्वार्टर फाइनल आज सुपर जॉइंट्स बनाम मां 11 के मध्य हुआ पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर आज सुपर जॉइंट्स ने आठ ओवर में 67 रन बनाए जवाब में उतरी मां 11 ने मैच 4.4 ओवर में ही यह 68 रन आसानी से बना लिए जो विकेट से यह मैच जीता
तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच चौधरी टाइटंस बनाम थंडर एक वाला के मध्य हुआ जिसमें चौधरी लेवल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 70 रन बनाए जवाब में उतरी थंडर एक वाला की टीम मात्र 3.3 ओवरों में ही 71 रन बिना कोई विकेट गवे मैच जीत लिया। दिन का अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच विकास सुपर किंग्स बनाम सिद्धार्थ इलेवन के मध्य हुआ पहले बल्लेबाजी करने उतरी विकास सुपर किंग ने 8 ओवर में 128 रन बनाए जवाब में उतरी सिद्धार्थ इलेवन के सचिन वाल्मीकि 26 बोलों पर 14 चाको की मदद से 104 रन नाबाद ताबड़तोड़ शतकीय पारी के बदौलत यह मैच 8 विकेट से एक तरफ जीत लिया। प्रतियोगिता में आज आशीष भदोरिया जी ,आनंद प्रताप सिंह जी ,करण प्रताप सिंह अजय यादव,कपिल बलीचा अनिल यादव जी,पंकज भार्गव, फराज अहमद ,शिवेंद्र भदोरिया जी,रविकांत नामदेव आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ