थाना हनुमानगंज पुलिस टीम द्वारा लग्जरी कार से तस्करी कर ले जायी जा रही राजस्थान निर्मित रायल क्लासिक विस्की फूर्टी अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल किमत लगभग 7,57,700/- रु0) की बरामदगी की गयी।

 कुशीनगर 


पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  धवल जायसवाल के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री संदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 05.11.2023 को थाना हनुमानगंज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान घरनीपट्टी से पहले एक होन्डा जॉय कार से रायल क्लासिक विस्की राजस्थान निर्मित शराब फूर्टी 877 अदद प्रत्येक 180 ML, चोरी की  बिना नम्बर प्लेट होन्डा JOY WR-Vकार एक अदद ICICI बैक का एटीएम की बरामदगी की गयी तथा पुलिस टीम को देखकर अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें सक्रिय है। बरामदगी के आधार पर मु0सं0 170/2023 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व 41/411 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

कुशीनगर से श्यामबदन की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ