म प्र में सराफा व्यापारी करेंगे चुनाव का बहिष्कार

रिपोर्ट -अनूप चतुर्वेदी 
जबलपुर। मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन संघर्ष समिति की कल ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई जिसमें चुनाव आचार संहिता में पूरे मध्य प्रदेश में निर्दोष सर्राफा व्यापारियों के साथ जो कठोर करवाई, जप्ती की कार्रवाई की जा रही है इसमें हमारा सर्राफा व्यापारी जो बिल वाउचर लेकर चल रहा है बैंकों में पैसे जमा करने जा रहा है और कारीगर दुकानदारों का माल बना कर लेकर जा रहा है इन सब के खिलाफ प्रशासन पूरे कागज होने के बाद भी जप्ती कर रहा है और पिछले दिनों रतलाम में कोरियर के द्वारा जो माल आया जिसके पूरे बिल वाउचर और इंश्योरेंस था उसके बाद भी प्रशासन ने उन बिल्टियों की जप्ती की, इन सब विषयों पर कल सभी मध्य प्रदेश के सराफा व्यापारियों से चर्चा हुई पदाधिकारी से चर्चा हुई और सभी का यह सुझाव था की स्थानीय प्रशासन से मिलकर इस कार्रवाई को रोकने का प्रयास करें और अगर प्रशासन उसके बाद भी व्यापारियों को परेशान करता है तो मध्य प्रदेश के सभी सर्राफा व्यापारी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजा सर्राफ महामंत्री देवीलाल सोनी संरक्षक झमक बरगट उमराओ जी संजय सोनी उमेश सोनी सत्येंद्र सोनी घनश्याम सराफ राजेश सराफ विशाल डांगी विजय सुहाने किशोर सोनी के अलावा सभी प्रमुख पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ