आज जनसंपर्क के दौरान मसेरन,देवरा में जनता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री अम्बरीष शर्मा ने कहा जिस प्रकार से लहार विधानसभा में आए दिन आपराधिक घटनाएं लहार क्षेत्र की जनता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हो रही है इन घटनाओं में मेरी चुप्पी को मेरी कमजोरी ना समझें मुझे लहार क्षेत्र की जनता की लड़ाई लड़ना है और जनता ही इस लड़ाई आने वाले 17 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी को अपना वोट देकर इस लड़ाई को जीतेगी इस अत्याचार को खत्म करने का एक ही उपाय है आपसी सारे भेद भाव मिटा दो जातिवाद की दिवालें तोड़ दो भ्रष्टाचार की दिवालें तोड़ दो जो आपके वोट को पैसे से खरीदना चाहते हैं उनकी दीवालें इस चुनाव में तोड़ दो ।
साथ ही उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष नंदराम बघेल जी ने कहा की लहार विधानसभा क्षेत्र में 35 साल में जब विकास करना था तब तो विकास किया नहीं आज जब चुनाव में हार उनके सामने दिख रही है तो अब लोगों के साथ मारपीट और धमकाने का काम कर रहे हैं बघेल समाज के साथ पिछले दिनों हुए मारपीट की घटना इसका जीता जागता उदाहरण है हम हारने वाले नहीं हैं ,हम डरने वाले नहीं हैं हम सब जीत के जीतने वाले हैं ,और विकास से लहार को जोड़ने वाले हैं आइए हम संकल्प लें की आने वाली 17 नवंबर को कमल का बटन दबाकर अम्बरीष शर्मा गुड्डू भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाकर इस अत्याचार इस अधर्म, इस अन्याय का समापन लहार क्षेत्र से करेंगे ।
क्राइम ब्यूरो चीफ चंचल तिवारी
0 टिप्पणियाँ