देवउठनी ग्यारस इस विधानसभा चुनाव उपरान्त बड़े ही धूमधाम से मनाई 

रिपोर्ट,,,, अरुण कुमार शेंडे 
रायसेन जिले भर में देवउठनी ग्यारस इस विधानसभा चुनाव उपरान्त बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जिसमें महीने का आखिरी तारीख होने के बाद बाजार में रौनक नजर आ रही थी सांची मैं भी इस अवसर पर नगर में बड़ी संख्या में किसानों ने गन्ने की दुकान लगाई गई थी तथा लोग बड़ी संख्या में गन्ना खरीदी कर रहे थे गन्ने की खूब खरीदारी हुई इस मौके पर गन्ने के दाम भी बढ़ गये लगभग तीस रुपए से पच्चास रूपये का एक गन्ना बिक रहा है मान्यता अनुसार देव उठनी ग्यारस दीवाली के बाद मनाई जाती है इस ग्यारह पर पूजा अर्चना की जाती है जिसके बाद देव उठनी का शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो जाते शादी ब्याह का मुहूर्त भी शुरू हो जाता है ग्यारस के मौके पर बीच बाजारों में पटाखे की दुकान भी अधिक नजर आ रही है एवं लोग पटाखे की खरीदारी करते नजर आए जिससे देवर उठनी ग्यारस की पूजा के उपरांत अधिक से अधिक पटाखे फोड़े जाएं कहते हैं कि देवउठनी ग्यारस के उपरांत शादी विवाह का रास्ते खुल जाते हैं और शुभ मुहूर्त पर शादी ब्याह होने लगते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ