पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रामकोला अखिलेश कुमार सिंह का जनपद कुशीनगर से गैर जनपद स्थानान्तरण होने पर आयोजित किया गया विदाई समारोह कार्यक्रम-

कुशीनगर 
आज दिनांक 03.11.2023 को पुलिस कार्यालय सभागार कुशीनगर में निवर्तमान प्रभारी निरीक्षक रामकोला अखिलेश कुमार सिंह का जनपद कुशीनगर से गैर जनपद स्थानान्तरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा जनपद से स्थानांतरित होने पर अखिलेश कुमार सिंह को माल्यार्पण करते हुए स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया एवं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त किया गया तथा जनपद में नियुक्ति के दौरान उनके द्वारा किये गये कार्यो की भूरि-भूरि सराहना करते हुए शुभकामना दी गयी।
विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी सदर उमेश चन्द भट्ट, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्जितेन्द्र सिंह कालरा, प्रतिसार निरीक्षक रुपेश कुमार, पी0आर0ओ0 तथा कार्यालय के समस्त सहकर्मी द्वारा भी माल्यार्पण कर शुभकामना दी गयी।।
कुशीनगर से श्यामबदन की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ