जिला होमगार्ड कार्यालय परिसर में मनाया गया 77वां स्थापना दिवस समारोह

रिपोर्ट- अरुण कुमार शेंडे 
रायसेन होमगार्ड विभाग के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर 06 दिसम्बर को रायसेन में सागर रोड स्थित होमगार्ड कार्यालय परिसर में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसमें होमगार्ड विभाग के अधिकारी-कर्मचारी स्वयंसेवक तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राएं और आपदा मित्र सम्मिलित हुए समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी महानिदेशक नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षक संगठन भारत सरकार नई दिल्ली तथा महानिदेशक मध्यप्रदेश होमगार्ड नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन जबलपुर द्वारा भेजे गए बधाई और शुभकामना संदेशों का वाचन किया गया इसके उपरांत होमगार्ड द्वारा मार्च पास्ट किया गया समारोह में आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका सभी के द्वारा अवलोकन किया गया इस दौरान एसडीईआरएफ के जवानों द्वारा उपकरणों की उपयोगिता उपयोग करने के तरीके भी बताए गए समारोह के अंत में प्लाटून कमाण्डर श्री देवीसिंह परते द्वारा होमगार्ड परेड की ओर से अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ