संघमित्रा पत्रकार संघ की वार्षिक बैठक संपन्न बैठक एक निजी होटल में हुई आयोजित 

रिपोर्ट ,,,,, अरुण कुमार शेंडे 
रायसेन सांची ब्लॉक सांची में बुधवार को सांची के होटल में संघमित्रा पत्रकार संघ की वार्षिक बैठक आयोजित हुई इस बैठक में समस्त पत्रकारों द्वारा 20 वर्ष पूर्ण होने पर श्री नसीम भाई पत्रकार को बधाई दी एवं आगे पत्रकारों की समस्याओं को एवं गतिविधियों को अच्छे से चलने हेतु संगठन समिति का गठन किया गया एवं आगामी समय में पत्रकारों को संगठन से जोड़ने हेतु इस विषय पर चर्चा की गई क्योंकि यह संगठन रायसेन जिले का एकमात्र रजिस्ट्रेशन संगठन है जिसमें समस्त सीनियर पत्रकार शुरू से जुड़े हुए हैं आज भी संगठन को अपना अमूल्य समय देकर इस मीटिंग में अपना अनुभव साझा करते हैं समस्त जूनियर पत्रकारों को उपस्थित मैं अपना अनुभव प्रदान करते हुए वर्ष 2023 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया तथा गतिविधियों से अवगत कराया गया एवं वर्ष 2024 की रूपरेखा तैयार की गई तथा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया इसके साथ ही आगामी वर्ष के लिए वार्षिक कैलेंडर प्रकाशन प्रकाशित करने प्रस्ताव पारित किया गया एवं कैलेंडर हेतु सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई इसके साथ ही सदस्यता अभियान 25 दिसंबर तक चलाने प्रस्ताव पारित किया गया इसके साथ ही सभी सदस्यों को निष्पक्ष निर्भीक होकर एवं सत्तात्मक खबर प्रकाशित करने की हिदायत दी गई जिससे पत्रकारिता की छवि स्वच्छ रह सके इसके उपरांत भोज उपरांत बैठक संपन्न हुई इस बैठक में संघ के पदाधिकारियों सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा जिला भ्रमण हेतु संघमित्रा पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष अरुण कुमार शेंडे के नेतृत्व में 8 सदस्यीय समिति का गठन किया गया सभी सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों की प्रशंसा की

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ