रिपोर्ट ,,,,, अरूण कुमार शेंडे
भगवान श्री राम रावण के घोर संग्राम के बीच होगा रावण वध का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियां पूर्ण
रायसेन रामलीला महोत्सव के चलते मंगलवार को कलाकारों द्वारा नाराणतक बध की लीला का आकर्षक मंचन किया गया, प्रस्तुत की गई लीला के अनुसार अपने परिवार के एक के बाद एक योद्धा मारे जाने के बाद रावण चिंतित होता है और आखिर में वह अपने पुत्र नाराणतक को बुलाता है और रण मैदान के लिए भेजता है उधर से भगवान श्री राम लक्ष्मण हनुमान जी की सेना युद्ध मैदान में उतरती है इसके बाद भगवान राम सुग्रीव के पुत्र दधीवल को नाराणतक से युद्ध करने के लिए भेजते हैं अंत में जाकर दधीवल नाराणतक का वध कर देता हैअसत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण वध का मुख कार्यक्रम बुधवार को
श्री रामलीला मेला आयोजन समिति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को शाम 6:00 बजे से रावण वध का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इस दौरान असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण के 30 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा उक्त जानकारी देते हुए रामलीला मेला समिति के मीडिया प्रभारी सी एल गौर ने बताया कि रावण वध मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी शामिल होंगे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीना करेंगे तथा कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं शहर की प्रथम नागरिक नपा अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन मौजूद रहेंगे रावण वध के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियां रामलीला मेला आयोजन समिति द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं
मोहित यादव करेंगे जय महावीर का मुखौटा धारण निकलेगी विशाल शोभा यात्रा
रामलीला में रावण वध के मुख्य समारोह के दौरान जय रघुवीर तेरी जय महावीर समिति के तत्वाधान में पुरानी बस्ती के बावड़ी पुरा स्थित श्री हनुमान मंदिर से जय महावीर की विशाल शोभा यात्रा प्रारंभ की जाएगी जो कि शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान पहुंचेगी इस बार जय महावीर का मुखौटा नगर के वार्ड क्रमांक 8 निवासी मोहित यादव द्वारा धारण किया जाएगा जो रामलीला मंचन के दौरान रावण वध कार्यक्रम में पूरे समय दर्शकों को आकर्षण का केंद्र रहेगा
रावण वध के ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील
श्री रामलीला मेला आयोजन समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष पंडित बृजेश चतुर्वेदी हिउस अध्यक्ष बंटी महेश्वरी रामलीला संचालक पंडित राजेंद्र शुक्ला पंडित बद्री पाराशर, पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा पंडित जगत शुक्ला पंडित संदीप दुबे पंडित धर्मेंद्र शर्मा संजीव शर्मा बृज बिहारी मिश्रा जमना सेन चंद्र कृष्ण रघुवंशी राजेंद्र सिंह राठौर राजकुमार यादव शिवराज सिंह कुशवाह बबलू ठाकुर अनिल चौरसिया मनोज अग्रवाल लीला सोनी शंकर लाल चक्रवर्ती अशोक सोनी मनमोहन रैकवार राजेश पंथी मयंक चतुर्वेदी कैलाश ठाकुर अखिलेश सोनी राहुल परमार रवि खत्री संदीप शर्मा आदित्य शुक्ला वीरेंद्र ठाकुर अभिषेक शुक्ला अशोक मांझी सहित मेला समिति के समस्त पदाधिकारियो ने रावण वध के मुख्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शहर सहित आसपास के ग्रामीण धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है


0 टिप्पणियाँ