प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय क्रिकेट महिला/ पुरूष प्रतियोगिता एवं पश्चिमी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु चयनEditor in Chief Abhishek Malviya
महाविद्यालय के देवेश सूर्यवंशी .मोनिका अहिरवार. प्रतीक्षा गिरी .निकिता वाल्मीकि. खुशी गहलोत. का राज्य स्तरीय क्रिकेट महिला/ पुरुष प्रतियोगिता एवं बेस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया ।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ इशरत खान के अनुसार संभाग स्तरीय क्रिकेट महिला/ पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय ने इस वर्ष किया ।इसके उपरांत महाविद्यालय एवं रायसेन जिले से इन छात्र-छात्राओं का चयन किया गया ।कीड़ा प्रभारी प्रो. गोविंद सिंह कुरवैती ने बताया की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता जबलपुर में आयोजित थी ।एवं पुरुष का बेस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता जो की बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी भोपाल से प्रतिनिधित्व करते हुए छत्रपति शाहू जी विश्वविद्यालय कानपुर में दिनांक 22 से 27 फरवरी तक यह प्रतियोगिता आयोजित है ।इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक /अधिकारी /कर्मचारी और भारी संख्या में छात्र /छात्राओं ने महाविद्यालय परिवार की ओर से इन खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी ।यह जानकारी महाविद्यालय के कीड़ा अधिकारी डॉ सोम प्रकाश सिंह ने दिए

0 टिप्पणियाँ