लड़की से छेड़छाड़ एवं लड़की की मम्मी की बेरहमी से पिटाई कुल्हाड़ी से हमला करने वाला यह युवक रायसेन जिले के छोटे से कस्बा देवनगर देहगांव का निवासी है
यहां मामला थोड़ा अलग है विवाद किसी से और लड़ाई करने कोई और आ रहा
रायसेन- आईऐ मामले को थोड़ा विस्तार से समझते हैं पार्वतीबाई जाटव पति मूलचंद जाटव निवासी देवनगर देहगांव द्वारा पड़ोसी प्रीतम सिंह पिता मोबत सिंह धाकड़ के आपसी अच्छे संबंध होने के कारण 28 9 2017 को 100000 रुपए आर्थिक जरूरत को देखते हुए उधार दिए थे जिसमें एग्रीमेंट किया गया था कि 28 9 2018 को प्रीतम सिंह पिता मोवत सिंह धाकड़ पैसे वापस नहीं लौटा पाते हैं तो प्रीतम सिंह के देवनगर स्थित प्लाट खसरा नंबर 138 में स्थित जिसका रकबा 13x35 - 455 वर्ग फिट है वह पार्वतीबाई का होगा
वही ते सीमा तक पैसे वापस नहीं लौटाए और कहा कि यह प्लांट आपका हो गया है हमें 70000 रुपए और दे दो पार्वती बाई ने मोहनबाई धाकड़ पति मोबत सिंह धाकड़ को फिर एग्रीमेंट के साथ 70000 रुपए 18 11 2018 को दिए साथी एग्रीमेंट में लिखा गया कि 18 नवंबर 2019 को 70000 वापस नहीं किए गए तो वैधानिक कार्रवाई करवा सकते है
वही आज दिनांक तक पैसे सहित प्लांट पार्वती बाई को नहीं मिला पैसों को लेकर पार्वती बाई ने कई बार कहा की दे दो पर मोहन बाई और प्रीतम सिंह उनको गुमराह रखे रहे तारीख पर तारीख देते रहे
16 जनवरी 2024 को पैसे मांगने को लेकर विवाद बढ़ गया जिसमें अचानक से अरुण लोधी, बब्लेश लोधी, मोबत सिंह धाकड़, मोहनबाई धाकड़, गोविंद सिंह धाकड़, आरतीबाई धाकड़ ने पीड़िता पार्वती बाई को बेरहमी से मारा साथ ही पार्वती बाई की लड़की पूजा से छेड़खानी की मना करने पर पूजा को भी बेरहमी से मारा जिसका वीडियो सामने है इस मामले में रायसेन जिले के थाना देवनगर देहगांव
और फिर 17 मार्च 2024 को रात के 9:30 बजे अरुण लोधी, बब्लेश लोधी, पुत्र हरि नारायण द्वारा फिर से पार्वती बाई के घर पर कुल्हाड़ी राडो से हमला कर दिया पार्वतीबाई ने घर का गेट नहीं खोला तो घर के गेट को तोड़कर आरोपी घर में घुसकर पार्वती बाई को बेरहमी से मारा वही कुल्हाड़ी गाल में मार दी लहू लोहान पार्वती बाई का वीडियो भी आप देख सकते हैं आरोपियों का कहना है कि आपने हमारी पुलिस में शिकायत कर दी इससे क्या हो गया हमारा किसी ने क्या कर लिया पैसे फेंकते हैं काम हो जाता है
पार्वती बाई की गंभीर हालत को देख देव नगर अस्पताल से रायसेन रेफर किया गया वहीं रायसेन में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया इस दौरान पार्वती बाई के घर पर कोई नहीं था डर के कारण उनके बच्चे भी घर नहीं आए
जब 21 मार्च 2024 को पार्वती बाई का बेटा लोकेश एवं बहू बरखा घर देहगांव आई तो देखा कि गोदरेज का ताला खुला पड़ा है और गोदरेज में से लगभग ₹40000 सहित दोनों बहू के जेवर गायब है
पार्वती बाई का कहना है कि आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही जिसके चलते उनके हौसले और भी बुलंद होते जा रहे हैं कहीं एक दिन हमें मार ही ना डालें इस डर से हम और भी वह भी भयभीत है
पार्वती बाई का आरोप है कि स्थानीय देवनगर पुलिस उन पर कार्यवाही नहीं कर रही है
अब देखना यह होगा कि खबर चलने के बाद आरोपियों पर क्या कार्यवाही की जाती है पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है या फिर ऐसे ही प्रताड़ित होते रहेंगे
0 टिप्पणियाँ