राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने की गर्मी को देखते हुए की पेयजल की व्यवस्था

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने की गर्मी को देखते हुए की पेयजल की व्यवस्था
एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय 
 विदिशा/भीषण गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल की समस्या भी सामने आने लगती  है. ऐसी भीषण गर्मी और पानी की समस्या को देखते हुए , एसएसएल जैन पीजी कॉलेज महाविद्यालय रासेयो इकाई विदिशा के स्वयंसेवकों के द्वारा ग्राम उचेर , भोपाल रोड पर पियाऊ  लगाया गया ।  प्याऊ   लगाने  के लिए स्वयंसेवकों ने बांस की झोपड़ी का निर्माण किया ।  घड़े  में जल भरने और राहगीरों को पानी पिलाने के लिए प्रतिदिन एक स्वयंसेवक  अपनी सेवा दे रहा है  ।_   
_स्वयंसेवक , विकास शर्मा, सुमित मालवीय , आदित्य सक्सेना , ग्रामीण- रवि नाथ , विष्णु ठाकुर , अनुज ठाकुर , अन्य  जन इस  कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ