द्वितीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान एवं केरियर गाइडेंस व आलोक रायसेन का लोकतांत्रिक निर्वाचन रायसेन में संपन्न
रविवार को रायसेन के शगुन गार्डन में अखिल भारतीय लोधी लोधा अधिकारी कर्मचारी (आलोक) संघ का जिला स्तरीय अधिवेशन* संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रभु राम चौधरी जी, स्वास्थ्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं जीएसटी कमिश्नर मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ श्री लोकेश लिल्हारे जी, एवं अध्यक्षता कर रहे आलोक के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर एस लोधी जी, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला श्रीमती कांति पटेल जी, मान. डॉ विजय बरैया लोधी जी प्रदेश संयोजक, प्रदेश अध्यक्ष महिला श्रीमती तृप्ति सिंह ठाकुर जी,राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनीता वर्मा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला श्रीमती कमलेश वर्मा जी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक श्री रघुवीर सिंह लोधी जी, प्रदेश कार्यकारी युवा अध्यक्ष श्री महेश नरवरिया जी,पिछड़ा वर्ग आयोग के श्री दीपक नरवरिया जी, प्रदेश महामंत्री श्री प्रीतम सिंह लोधी जी, प्रदेश महामंत्री श्री भूपेंद्र सिंह वर्मा जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री हरि सिंह वर्मा जी, अध्यक्ष, राज्य परामर्श दात्री समिति श्री राम गोपाल जी भदौरिया जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री खिलान सिंह लोधी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुनील वर्मा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री यशपाल लोधी जी, प्रदेश महासचिव श्री गोकुल प्रसाद लोधी जी,आलोक प्रमोटर डॉ दिलीप सिंह राजपूत जी, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री ओम प्रकाश लोधी जी, निर्वाचन टीम, रायसेन जिला अध्यक्ष लोधी लक्ष्मण सिंह भदौरिया जी, श्रीमती वर्षा लोधी जी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, महासचिव श्री लखन सिंह पवैया जी, कोषाध्यक्ष श्री शिवदयाल लोधी जी सहित समाज तथा आलोक के वरिष्ठ पदाधिकारी व समाज बंधुओं ने कक्षा 10वीं, एवं 12वीं के 75% से अधिक अंक वाले जिलेभर के 201 विद्यार्थियों, निशुल्क नवोदय कोचिंग सेंटरों के 7 शिक्षक व टॉपर्स बच्चों, 21 नवनियुक्त एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित जिले के वरिष्ठ समाजसेवियो, एवं पदाधिकारियों का शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह स्वरूप वीरांगना रानी अवंती बाई की तस्वीर , शील्ड ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया,
मुख्य वक्ता मान.लोकेश लिल्हारे जी ने बच्चों को कैरियर गाइडेंस के तहत आगे के लक्ष्य को प्राप्त करने के टिप्स दिए
इसके उपरांत आलोक संघ का लोकतांत्रिक प्रक्रिया से निर्वाचन संपन्न हुआ जिसमें सर्व सहमति से रघुवीर सिंह भदौरिया को प्रदेश महासचिव एवं श्री संधीर सिंह लोधी को जिला अध्यक्ष चुना गया साथ ही ओबेदुल्लागंज ब्लॉक अध्यक्ष शहद पूरी कार्यकारिणी भी चुनी गई
चुने गए पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रभारी प्रोफ़ेसर लालचंद जी राजपूत जी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई
नवनियुक्त पदाधिकारियों को आलोक परिवार एवं समाज बंधुओं ने बधाई बधाई प्रेषित की
इस दौरान जिलेभर से प्रतिभाशाली बच्चे, पालकगण, शिक्षकगण, समाज एवं आलोक के पदाधिकारी, समाजबंधु तथा आलोक के सदस्यगण उपस्थित हुए|
देश एवं प्रदेशभर से आए हुए अतिथियों एवं आपकी गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम भव्य एवं सफलरूप से संपन्न हुआ
0 टिप्पणियाँ