भारतीय किसान संघ जिला रायसेन के बैनर तले आज तहसील गैरतगंज टप्पा देवनगर मैं भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री मिट्ठू लाल मीणा के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने 6 सूत्री मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के नाम का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्रीमती नीरू जैन को सौंपा

भारतीय किसान संघ जिला रायसेन के बैनर तले आज तहसील गैरतगंज टप्पा देवनगर मैं भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री मिट्ठू लाल मीणा के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने 6 सूत्री मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के नाम का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्रीमती नीरू जैन को सौंपा जिसमें प्रमुख रुप से जिले में समर्थन मूल्य खरीदी यह गए चना एवं गेहूं की तुलाई का पैसा एक माह तक हो जाने के उपरांत भी किसानों के खातों में नहीं पहुंच रहा इससे किसान बहुत परेशान दूसरी ओर भारत सरकार द्वारा गेहूं का निर्यात रोका गया है इसमें मंडियों में गेहूं के रेट 200 से ₹300 प्रति क्विंटल कम हो गए जिससे किसान भाइयों को गेहूं बेचने में काफी घाटा हो रहा है गेहूं निर्यात को यथाशीघ्र चालू किया जाए एवं देव नगर सेवा सहकारी बैंक अंतर्गत वर्ष 2020 की सोयाबीन फसल बीमा की राशि 1830 किसानों की एक करोड़ 72 लाख रुपए की बीमा राशि बीमा कंपनियों द्वारा आज दिनांक तक नहीं डाली गई है को समय रहते डलवाई जावे आगामी समय को ध्यान में रखते हुए जिले की सभी समितियों में किसानों को उनकी लिमिट के अनुसार खाद बीज एवं किसान क्रेडिट कार्ड दिए जाएं ताकि किसान अपनी खेती किसानी के सभी कार्य समय रहते पूर्ण कर सकें एवं भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए देवनगर सर्विस स्टेशन अंतर्गत आने वाले ग्रामों के जले हुए ट्रांसफार्मर एवं टूटे-फूटे तार खंभे तुरंत बदले जाएं उदाहरण के लिए ग्राम धनिया खेड़ी का ट्रांसफार्मर भगत एक माह से जला पड़ा हुआ है जो अभी तक नहीं बदला गया है और ग्राम चरौदा का ट्रांसफार्मर भगत 15 दिवस से जला पड़ा हुआ है उसको भी आज दिनांक तक नहीं बदला गया है जिससे ग्रामीण समाज को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है किसान भाइयों को खेती करने के लिए अपने बाहर खेतों तक पहुंचाने के लिए ग्राम धनिया खेड़ी में 1 किलोमीटर सड़क निर्माण महेश्वरी की ओर ग्राम तरावली से विशन खेड़ा की गोट 2 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं ग्राम संदूक से सागर की ओर 2 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य किए जाएं जिससे किसान भाई आसमान से खेतों पर आ जा सके ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख जिला मंत्री मिट्ठू लाल मीणा जिला सदस्य चरण सिंह धाकड़ ब्लॉक अध्यक्ष श्री लाल मीणा ब्लॉक मंत्री विजय सिंह दांगी ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहर सिंह कुशवाहा धनीराम धाकड़ कीरत सिंह मीणा पवन कुशवाह खुशी लाल मीणा हर प्रसाद कुशवाहा लाखन सिंह मीणा शिव लाल अहिरवार विष्णु प्रसाद कुशवाहा माधव सिंह धाकड़  दीपक मीणा रामविलास आदिवासी भागीरथ कुशवाहा संजीव धाकड़ परसराम मीणा दिलीप सिंह मीणा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे एवं मांग की जाएगी सभी समस्याओं का निराकरण 7 दिवस के अंदर किया जाए अन्यथा मजबूर होकर भारतीय किसान संघ जिला रायसेन धरना प्रदर्शन का आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी नैतिक जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ