एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय
दिनांक 19 जुलाई 2022
कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने आज मंगलवार को नवीन कलेक्ट्रेट परिसर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। रवाना किया गया रथ विदिशा जिले में प्रत्येक तहसील व ग्राम पंचायतों में एक महीने तक फसल बीमा योजना का प्रचार प्रसार करेगा। कलेक्टर श्री भार्गव ने सभी कृषक बंधुओं से अपील की है कि वह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने हेतु 31 जुलाई 2022 तक बैंक में अपनी फसल का बीमा कराएं।
रथ रवाना करने के दौरान कृषि विभाग के उप संचालक श्री पीके चौकसे, श्री महेंद्र ठाकुर उपस्थित सहित अन्य उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ