मीडिया सेंटर तक लें जा सकेंगे मीडिया प्रतिनिधि मोबाइल
विदिशा, दिनांक 19 जुलाई 2022
कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने बताया कि नगरीय निकाय के आम निर्वाचन की मतगणना के दौरान मीडियाकर्मी मतगणना परिसर में बनाये मीडिया सेंटर तक मोबाइल तथा मतगणना कक्षो में कैमरे तथा वीडियो कैमरे ले जा सकेंगे।
कलेक्टर श्री भार्गव ने बताया कि मतगणना कक्षो में जिला नोडल अधिकारी (आईटी) को मोबाइल प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। मतगणना कक्ष में परिणामो को इन्द्राज करने वाले तकनीकी नोडल को मोबाइल रखने की अनुमति प्रदाय की गई है।
0 टिप्पणियाँ