जिला चिकित्सालय में आयुष्मान एवं बीपीएल कार्डधारी मरीजों की होती है निःशुल्क सीटी स्केन

Editor in Chief Abhishek Malviya 
रायसेन, 02 अगस्त 2022
 जिला चिकित्सालय रायसेन में 13 नवम्बर 2021 को सीटी स्केन मशीन स्थापित की गई है, जिससे मरीजों को बहुत सुविधा हुई है। अब मरीजों को सीटी स्केन के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है। जिला चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड धारक एवं बीपीएल कार्डधारी रोगियों की निःशुल्क सीटी स्केन की जा रही है तथा अन्य रोगियों की बाजार दर से कम दर पर सीटी स्केन की जाती है। जिला चिकित्सालय में अभी तक 11700 सीटी स्केन की जा चुकी है। एक माह में औसतन 1200 सीटी स्केन की जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ