एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय
सांचेत क़स्बा सांचेत में बूस्टर डोज लगबाने के लिए घर घर जाकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक बिद्यालय के सभी स्टाप ने बूस्टर डोज लगबाने के लिए सभी ग्रामवासियो से सम्पर्क कर सभी को जानकारी दी कोरोना के नए मरीजों ने बढ़ाई चिंता, बूस्टर डोज लगवाने की अपील
कोरोना के बढ़ते मरीजों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. प्रदेश में कोविड के नए मरीज मिले हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. वहीं दूसरी तरफ लोगों से कोविड का बूस्टर डोज लगवाने की अपील भी की गई है कोरोना वैक्सीन की सतर्कता डोज अब मुफ्त में लगने जा रही है सरकार इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 जुलाई से 75 दिनों तक विशेष अभियान चलाया जाएगा. जिसके चलते सांचेत के उपस्वास्थ केंद्र पर भी वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगो का टीकाकरण के प्रति उत्साह देखने को मिला, जहां विभिन्न आयु वर्गो के लोगों द्वारा वैक्सीनेशन कराया साथ ही साथ ही सभी छात्रों द्वारा अपने बालकों को वैक्सीन लगवाने हेतु वैक्सीन सेंटर पर भेजा गया संपर्क में प्रमुख रूप से संस्था प्राचार्य डीडी रजक दीपक चौबे करण सिंह राठौरया वरिष्ठ राजेश जोशी उमेश कुमार साहू वीरेंद्र कुशवाहा दिनेश विश्वकर्मा वीरेंद्र कुशवाहा योगेश रैकवार सहित शिक्षक उपस्थित रहे शासकीय उच्चतर माध्यमिक बिद्यालय सभी शिक्षकों द्वारा लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीनेशन कराने की अपील की है
0 टिप्पणियाँ