विदिशाः- समाज सेवी संगठन अभिनव आकार सोसायटी के सदस्यो ने आजादी के 75 वें वर्षगाठ के अवसर पर भारत सरकार द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर सलामी दी।
इस अवसर पर आजादी के महोत्स पर बताते हुए सोसायटी अध्यक्ष राजकुमार डीडोत ने बताया 15 अगस्त 2022 को हमारी आजादी के हम 75 वर्ष पूर्ण करेगें। आजादी के इस अमृत महोत्सव हम उन महान पुरूषो और महान महिलाओ के त्याग और बलिदान का पूण्य परिणाम है जो अपना सब कुछ न्योछावर करने से पीछे नही हटे। आजादी की लड़ाई में हमारे हर वर्ग के भाईयो का योगदान रहा जैसे आदिवासी समाज से टंटया भील और विरसा मुण्डा दालित समुदाय से बाबा साहब अंबेडकर, बाबू जगजीवन राम, कई राजा महाराजाओ और महान नेताओ कं्रातिकारियो सभी ने अपना योगदान दिया तब कही जा केहम आज यह आजादी का अमृत महोत्सव मना पा रहे है।
कार्यक्रम में सोसायटी उपाध्यक्ष कु. निकिता सचिव श्रीमति भावना कोषाध्यक्ष कु. साक्षी, यश डीडोत, शिवानी, कनिक शिवेंन्द्र आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ