सांचेत के राहुल लोधी मां तुझे प्रणाम 14सितंबर बाघा हुसैनीवाला अमृतसर पंजाब पहुंचे

सांचेत क़स्बा सांचेत के राहुल लोधी ने सांचेत सहित जिले का नाम रोशन किया की ग्राम के स्कूल महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में अपनी पढ़ाई कक्षा 9 तक की इसके बाद कक्षा 10 से लेकर कक्षा बारहवीं तक की पढ़ाई रायसेन में की इसके बाद कालेज की पढ़ाई करने भोपाल पहुंचे बहा पर फ़ाइनल कमलीट करने के वाद आईटीआई की पढ़ाई भोपाल में चल रही है बाघा बॉर्डर के लिए प्रदेश से 80 लड़कों का चयन हुआ है जिसमें रायसेन जिले की तीन लड़के शामिल है इन सभी को भारत सरकार द्वारा भेजा जा रहा है अत्यंत हर्ष का विषय है रायसेन जिले के छोटे से गांव सांचेत से राहुल लोधी पिता बलवंत सिंह (राजू पटेल) "मां तुझे प्रणाम" के अंतर्गत 'अंतरराष्ट्रीय सीमा बाघा हुसैनीवाला, अमृतसर, पंजाब' में दिनाँक:-14/09/2022 से शामिल होंगे । उन्हे अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का सुनहरा मौका मिलेगा। हम उनके अच्छे सफर की कामना करते हैं, ताकि वह अपने यात्रा वृतांत से हम सभी को प्रेरित कर सकें।
 अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वह अपने साथ गांव की मिट्टी और जल लेकर जा रहे है जिससे सीमा पर उपस्थित हमारे अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। और वहा से अपने साथ उनकी पवित्र मिट्टी लेके आएंगे और अपने जिले के कलेक्टर महोदय श्री अरविंद कुमार दुबे जी को मिट्टी देंगे। साथ ही उनको सीमा पर अपने जवानों का कठिन परिश्रम देखने को मिलेगा किस तरह वह दिन रात अपनी जान की परवाह न करते हुए अपनी सेवा देश को समर्पित करते है। ऐसे पल निसंदेह ही बहुत कठिन परिश्रम से प्राप्त होता है वह इस यात्रा के लिए मध्यप्रदेश शासन का बहुत बहुत धन्यवाद देते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ