इन दिनों पन्ना जिले में भ्रमण करती विधुत विभाग की विजिलेंस टीम ( सतर्कता दल) और परेशान होती जनता

(ब्यूरो चीफ अखिलेश पटेल जिला पन्ना)
पन्ना जिले में इन दिनों विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम की कार्यवाही चर्चा का विषय है । 

 व्यापारी वर्ग से लेकर आम आदमी को पता ही नहीं चलता की यह विजिलेंस टीम आकर किस प्रकार की कार्यवाही करके हमें जुर्माना करके निकल जाती और हम कुछ कर भी नहीं पा रहे हैं । 

लोगों की माने तो बिजली विभाग के द्वारा जिले वासियों को पहले ही  भारी-भरकम बिजली बिल देकर उत्पीड़ित किया जा रहा है उस पर यह विजिलेंस टीम की कार्यवाही समझ के परे हैं। लोगों का यहां तक मानना है कि टीम डर और भय का माहौल बना कर अपनी अधिकारिक शक्तियों का दुरुपयोग कर लोगों पर जुर्माना लगा रही । 

लोगों में यही भी चर्चा है कि विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम इसलिए जिले में हावी है क्योंकि राजनेता चुप है और अधिकारी मस्त हैं जिस कारण से इन कार्यवाही को अंजाम दिया जाए ।
जबकि विद्युत विभाग के द्वारा ना तो अपनी सेवाओं को अच्छा किया जा रहा है ना ही अपने अंदर के भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा रहा है

 उस पर भी यह विजिलेंस टीम को भेजकर लोगों पर अतिरिक्त जुर्माना लगाकर सीधे तौर पर जनप्रतिनिधि और जनता के बीच में रोष और खाई बनाने का कार्य पैदा कर रही अगर जनप्रतिनिधियों ने जल्द ही इस पर विचार नहीं किया तो आपको बता दें कि दिल्ली में शीला दीक्षित की सरकार बिजली और पानी के मुद्दे पर हार कर  जनता का फैसला देख चुकी है । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ