सरदाना इंटरनेशनल स्कूल पर मनाया गया ग्रैंड पेरेंट्स डे

सतना- सरदाना ग्रुप प्रारंभ से ही भारतीय परंपराओं परंपराओं और नियमों का पालन करते हुए आ रहा है। इन्हीं परंपराओं का निर्वाहन करते हुए रविवार, 11 सितंबर 2022 को नेशनल ग्रैंडपेरेंट्स डे के अवसर पर सीबीएसई एफिलिएटिड सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ रहे नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के ग्रैंडपेरेंट्स हेतु एक भव्य आयोजन रखा गया था। जिसमें विद्यार्थियों के ग्रैंड पेरेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन में ग्रैंड पेरेंट्स हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे डांस, गीत, नाटक, गेम्स इत्यादि का आयोजन किया गया। गेम्स के विनर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रैंड पेरेंट्स को प्रीतिभोज भी कराया गया। ग्रैंड पैरंट्स ने इस विशेष आयोजन को खूब सराहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ