देवास। भारतीय पंजा कुश्ती संघ द्वारा सोन मार्ग जम्मू एंड कश्मीर में आयोजित चैम्पियन आफॅ चैम्पियंस 44 वी राष्ट्रीय पंजा कुश्ती चैंपियनशिप आयोजित की गई। जिसमें देशभर से करीब 650 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में देवास के शाहबाज खान ने 90 कि.ग्रा में स्वर्ण पदक जीता, उसके पश्चात सभी वजन समूह के विजेताओं के बीच मिस्टर इंडिया 2022 के खिताब के लिए मुकाबला शुरू हुआ। जिसमें शाहबाज नेपाल प्रतियोगिता मे भाग लेने आए उन प्रतियोदुवंदियो को मात देकर यह खिताब अपने नाम कर देवास ओर म.प्र का नाम रोशन किया।
मई माह में शाहबाज़ ने मिस्टर एम.पी. 2022 का खिताब जीता था। भारतीय पंजा कुश्ती संघ (आयएएफ) ने शाहबाज को स्वर्ण पदक और एक चमचमाती ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस पर म. प्र. आर्म रेस्लिंग एसोसिएशन के सचिव अनवर पाशा ने बताया कि पंजा कुश्ती के इतिहास मे ये खिताब पहली बार म.प्र ने जीता है। म.प्र. आगमन पर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास आदि जगहों पर शाहबाज़ का स्वागत-सत्कार एवं सम्मान भी किया गया ।
0 टिप्पणियाँ