लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी ने मनाया शिक्षक दिवस 

देवास। लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्या को समर्पित नगर के वरिष्ठ शिक्षकोंं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय की सेवानिवृत्त प्राचार्य चंद्रावती जाधव, सेवानिवृत्त कला शिक्षक राजकुमार चंदन, शा.शिक्षा महाविद्यालय के सेवानिवृत्त कला निर्देशक रमेशचंद्र सोनी, आलोट पायगा स्कूल की सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका रूकमणि जोशी, चिमनाबाई स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका प्रेमलता नागर, वर्जिनिया कान्वेंट स्कूल के प्राचार्य के.आर.मुरलीधर नायर, वरिष्ठ शिक्षिका सुशीला रघुवंशी एवं उत्कृष्ट स्कूल की शिक्षिका पूर्णिमा बिंदल को शाल,श्रीफल एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के झोन चेयर पर्सन लायन मांगीलाल अग्रवाल द्वारा सभी शिक्षको को विशेष गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण अध्यक्ष ला. एम.एल. डाबी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन ला. आर.सी. पालीवाल ने किया तथा आभार सचिव ला. भगवान गोयल ने माना। कार्यक्रम में ला. प्रमोद गुप्ता, ला.डॉ. के.के. धूत, ला.कैलाश अग्रवाल, ला. मनोज बिंदल, ला.रेणु शर्मा, ला. किरण धूत, ला. ओम बंसल, ला. विशाल अग्रवाल, ला.औसाफ कुरेशी, ला. डॉ. आर.सी. शर्मा, ला. डॉ. जसमतसिंह यादव, ला.डॉ. योगेश वालिम्बे, ला. एस.के. अग्रिहोत्री आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ला.मनोज बिंदल ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ