सांचेत करवाचौथ के एक दिन पहले मौसम खुलते ही बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर खरीदारी बाजारों में लग गई करवा की दुकान है करवा 50 से 100 तक का विका सांचेत बाजार में
करवा चौथ से ऐन पहले मौसम बिगड़ने से बाजार की बिगड़ी रौनक बुधवार को फिर लौट आई। मौसम खुलते ही मंगलवार को दिन भर खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ बाजार में रही। दोपहर में बस विवेक जनरल स्टोर पर महिलाओ की भीड़ रही। इस दौरान सर्वाधिक भीड़ महिला शृंगार, वस्त्र व उपहार से जुड़े उत्पादों की दुकानों पर रही।
करवाचौथ का पर्व 13 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए निर्जल व्रत रखेंगी। इसको लेकर उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। सुहागिनें खुद को निखारने व संवारने को लेकर अभी से ही ब्यूटीशियन की बुकिंग करने लगी हैं।
बाजार से सामग्री की खरीदारी भी शुरू कर दी गई है। तरह-तरह की चूड़ियां, कपड़े, शृंगार एवं पूजा के सामान से बाजार सज गए हैं। करवाचौथ को खास बनाने में महिलाएं जुटी हैं। बाजार भी इसे लेकर दुल्हन की तरह सज गया है। ज्वेलरी, चूड़ी और कपड़ों दुकानों और ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की भीड़ है।
हालांकि मौसम बिगड़ने पर रविवार को बाजार बंद जैसा ही रहा, मगर मंगलवार को मौसम खुलते ही सांचेत सहित प्रमुख बाजारों में महिलाओं के द्वारा खूब खरीदारी की गई। पर्व को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ने से व्यापारी भी उत्साहित दिखा। इस दौरान महिलाएं रंग-बिरंगी चूड़ियों की खरीदारी में लगी रहीं तो कुछ मेहंदी लगाने के लिए पति के पसंदीदा डिजाइन को ढूंढ रही थीं। दुकानदारों का कहना है कि मंगलवार को बाजार में अच्छा असर रहा है।
महिलाओं की पसंद और चलन को देखते हुए स्वर्णकारों ने भी फैशन को वरीयता दी है। बाजार में पायल एवं बिच्छू, डिजाइनर चेन, डिजाइनर अंगूठी महिलाओं की खासी पसंद बने हुए हैं। सुहागिनों के लिए बेहद खास इस त्योहार की तैयारियों से शहर के बाजारों में खासी रौनक बनी हुई है। इसके अलावा पति-पत्नी के नाम के पहले अक्षर वाले लाकेट की भी लोग खूब मांग कर रहे हैं। सोने व हीरे की अंगूठी भी ग्राहक खूब पंसद कर रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ