हेलमेट तथा नशा मुक्ति अभियान की जानकारी देने गांव-गांव जा रही देवनगर पुलिस

हेलमेट तथा नशा मुक्ति अभियान की जानकारी देने गांव-गांव जा रही देवनगर पुलिस
एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय 
माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशों के बाद मध्य प्रदेश पुलिस व प्रशासन ने अपने अपने स्तर पर दुपहिया वाहन पर हेलमेट लगाने के लिए अनिवार्य करने के लिए निचले स्तर तक कमर कस ली है अभी हेलमेट तथा नशा मुक्ति अभियान जो शहरों तक अथवा बड़े कस्बों तक ही सीमित था अब छोटे-छोटे कस्बों ग्रामों में भी पुलिस जा जा कर ग्राम व मोहल्लों में भी नशा मुक्ति तथा हेलमेट लगाने और उसके फायदे के संबंध में विस्तार से पुलिस प्रशासन द्वारा जानकारी दी जा रही है इसी संबंध में थाना देव नगर के ग्राम सिरसौदा में देव नगर पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत भवन सिरसौदा मैं तथा अन्य ग्रामों में भी पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की मीटिंग ले लेकर नशा मुक्ति अभियान तथा हेलमेट के लिए जागरूकता का प्रचार प्रसार किया जा रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ