विदिशा- विधायक शशांक श्रीकृष्ण भार्गव ने न.पा. परिषद विदिशा की प्रथम बैठक को अवैध करार मानते हुये कहा की सत्ता के नशे में चूर उक्त बैठक में चुने हुये जनप्रतिनिधियो का अपमान किया हे यहॉ तक की मुझे बैठक की सूचना नही दी गई हमारा आरोप है कि 2018 से 2022 बी.पी.एल कार्डाे में जो भारी घोटाला किया गया उस समय तो ये परिषद थी भी नही सिर्फ अधिकारी कर्मचारियो के भ्रष्टाचार को ढकने के निलये ये प्रस्ताव लाया गया है जबकी होना ये था कि दोषी अधिकारी कर्मचरियो के खिलाफ कार्यवाही होना थी ठीक इसी प्रकार बालविहार के पीछे वेयर के स्थान पर 80 प्रतिशत के तहत मल्टी बनाने का ख्बाव पुराना है इस कार्य में ठेकेदार से मिली भगत से भारी भ्रष्टाचार किया जायेगा, पहले भी बगैर अनुमति के उक्त गोदाम को तोड़ कर उसका मटेरियल निजी उपयोग लिया गया। ठीक इसी प्रकार से शहर की सड़को के प्रस्ताव है टीलाखेड़ी नाम से सड़को के निर्माण हेतु तीन अलग कार्य दर्शाये है हमारी मांग हे कि एक सड़क का एक ही प्राक्लन बने और एक ही ठेकेदार को कम पैसो में काम देकर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाया एक ही सड़क के तीन हिस्सेकर कार्य के पीछे सिर्फ भ्रष्टाचार है। ठीक इसी क्रम में नगर की सड़को के निर्माण हेतु 50 करोड़ लोन लेगे और फिर भारी भरकम कर बसूली कर विदिशा की जनता को ठगेेगे। सडको के प्रस्तावो के न कोई प्राक्लन है जबकी हर प्रकार के निर्माण कार्याे के प्राक्लन सहित निर्माण की विस्तृत जानकारी स्पष्ट होना चाहिये। शिक्षा उपकर की राशि से स्कूलो के कार्य कराये जायेगे लेकिन कौन कौन से स्कूलो में क्या क्या कार्य कराये जायेगे कितनी राशि है इसकी कोई चर्चा बैठक में नही की गई। प्रत्येक वार्ड में 15-15 लाख रूपये विकास के दिये जायेगे लेकिन ये 15-15 लाख आयेगे कहॉ से इसकी कोई चर्चा नही है, ये तो मोदी जी के 15 लाख जैसे कब खाते मे आयेगे पैसे देकर अध्यक्ष बनकर बनकर मात्र बंद कमरे बैठकर योजनाओ को कागजी रूप देकर शहर का विकास कराया जाना संभव नही है नियम है कि पी.आई.सी. का गठन 7 दिन के भीतर होना चाहिये लेकिन नियमो को ताक पर रखकर मनमानी हो रही है, जबकी कलेक्टर इस प्रकार की नियमो की अवेलहना पर कमिश्नर से अनुमति लेकर कार्यवाही कर सकते है, हम चाहते है ईमानदारी से शहर का विकास विदिशा की जनता के हक और अधिकार के लिये हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
विधायक कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में नगर पालिका परिषद विधायक प्रतिनिधि विजयकांत रैकवार, कांग्रेस समर्थक पार्षदगण श्रीमती लता मोतियानी, श्रीमती ममता राजू दांगी, श्रीमती सुनीता राजेश नेमा, श्रीमती मनीषा अखलेश राजपूत, आशीष माहेश्वरी, धर्मेन्द्र यादव उपस्थित थे
0 टिप्पणियाँ