विदिशाः- लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मजयंति इदिरा गांधी की पुष्यतिथि को कांग्रेस पार्टी ने अलग तरह से मनाकर अपने नेताओ को याद किया। पुरानी कलेक्ट्रेड के पास इन नेताओ को श्रद्धासुमन अर्पित कर गरीबों की कई समस्याओ को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिससे विधायक काग्रेस पार्टी पदाधिकारियो सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। लगभग दो घंटे चले धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओ ने सरकार पर गरीबो के हक छीने के आरोप लगए। धरना स्थल पर 8 महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री आशा राजपूत, पार्षद मनीषा अखलेश राजपूत, अंजना चिड़ार, भारती अहिरवार, सुनीता कुशवाह, सहित महिलाओ ने चूल्हे पर रोटी बनाकर बढ़ती महंगाई रसोई गैस के आसपास छूते दामो और राशन दुकानो से घटिया स्तर के चावल बांटने के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया।
इस अवसार पर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक शशांक श्रीकृष्ण भार्गव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने गरीबी हटाओ का नारा देते हुए देश को गरीबी को दो वक्त की रोटी मिल सके इस लिए सार्वजनिक राशन विवतरण प्रणाली की शुरूआत की थी। मनमोहन सिंह जी की सरकार ने देश की गरीबी के लिए खाद्य सुरक्षा बिल लाकर कानून बनाया था। लेकिन जब में भारतीय जनता पार्टी के पास सत्ता हे इन्होने गरीबी के हक छीनना शुरू कर दिया है। कांग्रेस की सरकार राशन दुकानो में सस्ती दरो पर साड़ी, खाद्य तेल, दाले, शक्कर, केरोसिन बांटती थी, प्रति व्यक्ति 8 कि.ग्रा. गेंहू और 2 कि.ग्रा. चावल मिलता था। भाजपा सरकारो ने इसमें कटौती करते हुए साड़ी, खाद्य तेल, दालें, शक्कर, केरोसिन का वितरण बंद कर दिया। 8 कि.ग्रा. गेंहू की जगह कभी बाजरा बांटते हुए तो कभी चावल बांटते है। महंगाई के इस दौर में गरीबो की थाली से रोटी छीनने का काम ये भाजपा सरकारें कर रही है। इसी प्रकार कमलनाथ जी की सरकार द्वारा शुरू की गई कन्या विवाह योनजा में मिलने वाली 51 हजार रू. की राशि की योजना का पहले स्वरूव बदला और अब नवीन पंजीयन बंद कर गरीबो के हक पर कुठाराघात किया जा रहा है। वास्तविक बाढ़ पीड़ित आज भी राहत राशि के लिए दफ्तरो के चक्कर काट रहे है। गरीबो के साथ अन्याथ बर्दास्त नही किया जाएगा। अगर चावल की जगह गेंहू नही बांटे गए तो हम पूरे शहर में जगह- जगह जक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करेगें।
वरिष्ट कांग्रेस नेता प्रभुदयाल यादव, बाबूलाल वर्मा, रतन सिंह यादव, मजीद मंसूरी जिनेश जैंन, अजय दांतरे, डॉ. शैलेन्द्र कटारिया, दीपक कपूर ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकारे एक तरफ तो देश के पूंजीपतिओ के करोड़ो रूपये के टैक्स माफ कर रही है दूसरी तरफ गरीबो की योजनाओ को खत्म किया जा रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण सुरेश मोतियानी, अजय कटारे, नरेन्द्र रघुवंशी, ने कहा कि सरकार ने राहत राशि के नाम पर बांटे लेकिन भाजपा नेताओ और भाजपा पार्षदो ने बडे पैमाने पर भ्रष्टाचार और भेदभाव किया है। वास्तविक बाढ़ पीड़ित आज भी राहत राशि से वंचित हैं। इस घोटाले की जांच कर भ्रष्टाचार में शामिल नेताओ और कर्मचारियो ने वसूली की जाना चाहिए।
इस अवसर पर धरना प्रदर्शन की वरिष्ट कांग्रेस नेता शांतिमल भंडारी, सुरेश बाब पाठक, बंसत पीतलिया, दीवान किरार, रामराज दांगी, अवधेश दुबे, जितेन्द्र यादव, राजकुमार पासी, अंशुज शर्मा, कालूराम मीणा,नवनीत कुशवाह, रजनीश जैंन, निर्मल जैंन, पार्षद राजेश नेमा, आशीष माहेश्वरी, राजू दांगी, अखेलश राजपूत, मलखान मीणा, विजयकांत रैकवार, डॉ राजेन्द्र दांगी, वीरेन्द्र राजपूत सतेन्द्र पवार, अमित आनंद सोनी, वैभव भारद्वाज, जवाहर कुशवाह, नवीन कोठारी, संयोग जैंन जगन्नाथ अहिरवार, रामलाल अहिरवार, मूलचंद कबीर पंथी आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर ओ.पी. शर्मा, महेन्द्र वारके, महाराज सिंह ठाकुर, प्रतोष किरार, सुनील रघुवंशी, सुरेन्द्र दांगी, नीलू चौधरी, जावेद मंसूरी, मनोज कुशवाह, थानसिंह, मोनूपाल बाबू भाई राईन, गीताप्रसाद चौबे, अब्दुल हक, कोमल जाटव, जितेन्द्र तिवारी, डी.के रैकवार, बाबूपाल, राजकुमार डीडोंत, शोहील भाई, भोला अहिरवार, खिलान सिंह शाक्य, दरयाव सिंह मूछ वाले, राजेश सेन, सुभाष तोमर, लालू लोधी, मिक्की भावसार, नवीन शर्मा, नूरू भाई, बदन ंिसह लोधी, प्रदीप वेद, अभिराज शर्मा, विप्पे रघुवंशी, नीलेश शर्मा, जयराम ठेकेदार, जीवन सेन, अवधेश प्रतापसिंह, मुआज कामिल, टिटू जाटव राहुल रघुवंशी, यश शर्मा, गोलू शर्मा, अशीष यादव शैलेन्द्र जाटव, दीपसिंह दांगी, हरिओम किरार सहित बड़ी सख्या में महिलाएं व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ