Editor in Chief Abhishek
विदिषाः श्री रामलीला मेला प्रांगण में कथा व्यास युग विभूति विदुषी दीदी ऋचा गोस्वामी के मुखारबिंद से आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ आज ऐतिहासिक भव्य कलष यात्रा के साथ हुआ। प्रातः 10ः30 बजे कांच मंदिर षिवालय से कथा के मुख्य यजमान पं. शषांक भार्गव - श्रीमती पूनम भार्गव द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन के बाद कलष यात्रा प्रारंभ हुई जो तिलक चौक, बडा बाजार, तोपपुरा होते हुए श्रीरामलीला मेला प्रांगण पहंुची। कलष यात्रा में शहर के विभिन्न मोहल्लों से हजारो की संख्या में धर्मप्रेमी महिलाएं शामिल हुई। महिलाओं की अपार भागीदारी को देखते हुए लग रहा था मानों पूरा शहर सड़कों पर उतर आया हो। कलष यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का यात्रा के मार्ग में 40 से अधिक स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रतिष्ठानों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। लगभग 2 घण्टे का सफर तय कर कलष यात्रा श्रीरामलीला मेला प्रांगण पहंुची। विधिवत पूजन-अर्चना के बाद आज कथा के माध्यम से भागवत महत्व की कथा को अमरकंटक कोटि तीर्ध से पधारी 5 वर्ष की अल्प आयु से भागवत कधा श्रवण कराने वाली युग विभूति विदुषी ऋचा गोस्वामी जी की अमृतमयी वाणी से श्रवण की कथा में देवी जी ने बताया कि भागवत से पूर्व भागवत महत्व की कधा श्रवण करने से मनुष्य के हृदय में परम पिता के प्रति श्रद्धा जागृत होती है श्रद्धा से ज्ञान मिलता हैं एवं ज्ञान से मोक्ष मिलता है और मोक्ष पाना ही हमारा परम उद्देष्य है।
कथा के आयोजक विधायक शषांक श्रीकृष्ण भार्गव ने कलष यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालुओें का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सौभाग्य से आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के जन्मदिवस के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा, रूद्राभिषेक, वृंदावन की रासलीला और भंडारे का आयोजन प्रारंभ हुआ है।
आज प्रथम दिवस भव्य कलष यात्रा के साथ भागवत जी को अत्याधिक संख्या में सम्मिलित होकर श्रद्धालु कांच मंदिर से रामलीला मैदान लेकर आये और प्रसन्नता से कधा श्रवण की एवं भण्डारा प्रसादी ग्रहण कर अपने स्थान को गये।
आयोजन 24 नवंबर तक चलेगा जिसमें प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रूद्राभिषेक दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक कधा, भण्डारा एवं शाम 6ः30 बजे वृंदावन की आई रासलीला का आनंद प्राप्त होगा आप सभी अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ अर्जित करें।
0 टिप्पणियाँ