एस एस एल जैन महाविद्यालय, विदिशा की रासेयो इकाई के द्वारा बाल संरक्षण सप्ताह के तहत आज 18नवंबर 2022 की थीम

एस एस एल जैन महाविद्यालय, विदिशा की रासेयो इकाई के द्वारा बाल संरक्षण सप्ताह के तहत आज 18नवंबर 2022 की थीम
एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय 
 *मानसिक स्वास्थ्य एवं ऑन लाइन शोषण* के तहत, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने शासकीय एकीकृत माध्यमिक स्कूल माधवगंज --2 के बच्चों को मोबाइल गेमिंग से दूर रहने एवं शारीरिक और मानसिक रूप से बच्चे स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित किया।स्वयंसेवकों ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना के *रूमाल झपट्टा एवं कितने भाई कितने खेल* , आउटडोर खेल खिलाए । जो बच्चे विजेता रहे उन्हें चॉकलेट वितरित की। साथ ही माध्यमिक विद्यालय के सभी छात्रों को भी चॉकलेट वितरित की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वहां के प्राचार्य महोदय और सभी शिक्षक गणों ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के
 वरिष्ठ स्वयंसेवक -हेमराज अहिरवार , कृष्णकुमार सूर्यवंशी , धनीराम अहिरवार , कामिनी राजपूत, अंशुल मेहरा , रितिक मेहरा, दीपेश अहिरवार , विक्की गुर्जर का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ