छत्रसाल पार्क पन्ना में हुई संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक

पन्ना ब्यूरो चीफ अखिलेश पटेल
उपस्थित रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुनील यादव
 आज दिनांक 20.11.2022 को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला इकाई पन्ना मैं संघ प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुनील यादव जी की अध्यक्षता में छत्रसाल पार्क पन्ना में बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले के समस्त संविदा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए! सर्वप्रथम  भगवान जुगल किशोर जी की का पूजन उपरांत प्रांतअध्यक्ष डॉ यादव जी के स्वागत कार्यक्रम पश्चात संविदा कर्मचारियों की प्रमुख मांगों के संदर्भ में कर्मचारियों के मन में जिज्ञासा और सवालों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण किया गया संविदा कर्मचारियों की प्रमुख मांग 5 जून 2018 की नीति का पालन एवं सपोर्ट स्टाफ की एनएचएम में वापसी को लेकर चर्चा की गई एवं आगे की रणनीति तैयार की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ पन्ना की जिला कार्यकारिणी का विस्तार आगामी 7 दिवस के अंदर कर लिया जावेगा एवं प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में जिले के समस्त संविदा कर्मचारियों ने आगामी 15 दिसंबर से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की शुरुआत करने हेतु सहमति प्रदान की जिसमें प्रांत अध्यक्ष ने अपनी सहमत दे करके सभी को एकजुट होकर आंदोलन में अपनी सहभागिता निभाने के लिए कहा गया जिसमें उपस्थित समस्त कर्मचारियों ने आंदोलन में अपनी पूर्ण सहमति उपस्थिति हेतु संकल्प लिया गया! 
यदि सरकार द्वारा हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो पन्ना जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होगा!
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुनील यादव,संभागीय अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, सपोर्ट स्टाफ प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह, महिला प्रकोष्ठ संभाग अध्यक्ष श्रीमती अनु बागरी, संगठन कोषाध्यक्ष बृजकिशोर जडिया, संघ उपाध्यक्ष रजनीश शर्मा, रुचि शर्मा, रविंद्र त्रिपाठी, अनूप सोनी, सत्येन्द्र दुवे दी, राजेंद्र कुमार रैकवार, जगत प्रजापति, विजय अहिरबार, विजय गोहत, बाबूलाल पटेल, राधा पटेल, रचना शर्मा, सृष्टि नामदेव, रोशनी सेन, सहित करीब 220 कर्मचारी उपस्थित हु

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ