बालाघाट। नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष व विधायक गौरीशंकर बिसेन आज रविवार को बालाघाट नगर में अनेकों विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही सामाजिक, जन हितेषी कार्यों पर जनसंवाद कर राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।शुरुआत प्रातः 7 बजे मोती तालाब उद्यान में विधायक निधि से स्थापित योगाभ्यास टीन शेड का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ वह परिवार, स्वयंसेवी संस्थाओं, प्रबुद्ध जनों, जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका परिषद की भागीदारी प्रमुखता से रहेगी। आयोग अध्यक्ष बिसेन प्रातः 9 बजे स्थानीय भटेरा चौकी शासकीय हाई स्कूल में भटेरा चौकी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर संबंधित वार्ड वासियों के सुझाव, जनसंवाद कर इस महत्ती निर्माण कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा करेंगे। इसी कड़ी में श्री बिसेन आगामी समय में बालाघाट नगर में पधार रहे देश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की अगवानी को तैयारी के दृष्टिगत पालीटेक्निक कॉलेज, जागपुर सड़क, मृत्युंजय घाट के चौड़ीकरण सहित अन्य विकास कार्यों की आधारशिला रखने हेतु सुबह 10:00 म्रत्युंजय घाट पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे । बाद गौरीशंकर बिसेन वारासिवनी में आयोजित विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। वहीं वारासिवनी में आयोजित भाजपा ग्रामीण विकास के जनप्रतिनिधियों सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपना मार्गदर्शन देंगे। इन अवसरों पर बड़ी संख्या में आम जनमानस, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अपनी गौरवममयी उपस्थिति की अपील करते हुए इन आयोजनों को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। ताकि जिले के समग्र विकास की गाथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से गढी जा सके।
बालाघाट से रजनीश खोबरागड़े की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ