14-15 दिसंबर को लालबर्रा में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालाघाट
चिरायु अस्पताल भोपाल के डॉक्टरों की टीम करेगी इलाज 
आगामी 14 और 15 दिसंबर 2022 को लालबर्रा में जिले का अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य एवं उपचार शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा मरीजों को उपचार मिल सके, इसके लिए विधायक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर बिसेन ने आज 01 दिसंबर को सुबह सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में भोपाल के चिरायु अस्पताल के सीएमडी डॉ. अजय गोयनका, श्रीमती मौसम हरिनखेड़े, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ श्री विवेक कुमार, सुरजीत सिंह ठाकुर, वारासिवनी एसडीएम श्री के सी बोपचे, बालाघाट एसडीएम श्री संदीप सिंह, सीएचएमओ डॉ मनोज पांडेय, डीएफओ श्री ग्रजेश वरकड़े, तहसीलदार श्री रामबाबू देवांगन, हरिओम अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, पार्षद समीर जैसवाल समेत अन्य लोग शामिल हुए।
बैठक में आयोग अध्यक्ष श्री बिसेन ने बताया कि मौसम दीदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 14 एवं 15 दिसंबर को शासकीय महाविद्यालयय लालबर्रा में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बालाघाट, लालबर्रा, वारासिवनी, कटंगी, खैरलांजी विकासखंडों के मरीज अपनी गंभीर बीमारियों का भी इलाज करवा सकेंगे। यहां कैंसर, हृदय रोग, शिशु रोग, नेत्र, दंत रोग, टेस्टट्यूब, नाक-कान-गला, सर्जरी और मानसिक रोग समेत अन्य बीमारियों की जांच की जाएगी। चिरायु अस्पताल के सीएमडी डॉ. अजय गोयनका ने बताया कि 300 लोगों की टीम इस मेगा शिविर में हिस्सा लेने के लिए लालबर्रा आ रही है, जिसमें डॉक्टर्स से लेकर पैरामेडडिकल और नर्सिंग स्टाफ शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि विधायक श्री बिसेन और कलेक्टर समेत स्थानीय प्रशासन का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है, निश्चित रूप से यह अब तक के सफलतम स्वास्थ्य शिविरों में एक साबित होगा।
बैठक में शिविर के आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और ईलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए समुचित व्यवस्थाएं करने को लेकर अलग-अलग दायित्व सौंपे गये।  
बालाघाट से रजनीश खोबरागड़े की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ