दिवंगत पत्रकारों के निवास पर पहुंचकर विधायक भार्गव ने श्रधांजलि दी

विदिशा : सड़क दुर्घटना में दिवंगत पत्रकार स्व सुनील शर्मा,स्व नरेंद्र दीक्षित के निवास पर पहुंचकर एवं विदिशा आए स्व राजेश शर्मा के बड़े भाई से भेंटकर विधायक शशांक श्रीकृष्ण भार्गव ने श्रधांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिजनों से दुर्घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर विधायक निधि से तीनों पत्रकारों के परिजनों के लिए दस-दस हजार की सहायता राशि स्वीकृत की एवं सरकार से तीनों पत्रकारों के परिजनों को दस-दस लाख रुपए की सहायता राशि के साथ परिवार के एक व्यक्ति को शासकीय नोकरी देने की मांग की । विदिशा भोपाल मार्ग की जर्जर सड़क पर ट्रैफिक लोड बढ़ने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। जनहानि रोकने के लिए विदिशा-भोपाल के बीच फोरलेन सड़क बनाने की मांग की। इस दौरान विधायक भार्गव के साथ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ शैलेंद्र कटारिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय कटारे,पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीवान किरार,पार्षद प्रतिनिधि सुमित मोतियानी, जितेंद्र तिवारी,शरद शर्मा,राहुल रघुवंशी आदि भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ