देवनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही जुआ खेलते हुए 7 लोगों को धरदबोचा

जुआ खेलते हुए 7 लोग धाराएं
एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय 
गैरतगंज/देवनगर- पुलिस मुख्यालय भोपाल तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश से ऑपरेशन  प्रहार तथा अवैध रूप से शराब ,गाजा विक्रय तथा जुआ, सट्टा के  खिलाफ अभियान जारी है ।  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय बेगमगंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा थाना देवनगर ने एक टीम गठित की जिसके तहत  दिनांक 21 दिसंबर 2022 की रात्रि में मुखबिर द्वारा विश्वसनीय रूप से जानकारी मिली कि सुरेश श्रीवास्तव अपने पटवारी मोहल्ला देव नगर में स्थित मकान में लोगों को ताश पत्तों रुपयों पैसों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ घर चलाता है तथा आज भी अपने घर में जुआ खिला रहा है सूचना की तस्दीक कराए जाने पर सूचना सही पाई गई । उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर व अनुमति प्राप्त कर थाना देवनगर पुलिस स्टाफ के द्वारा मय गवाहों के सुरेश श्रीवास्तव के मकान की घेराबंदी की गई करीब एक डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल मकान मालिक सुरेश श्रीवास्तव ने दरवाजा खोला जिस पर उसे सूचना से अवगत करा कर विधिवत कार्यवाही करते हुए उसके घर में दबिश दी तो नीचे के कमरे में मकान मालिक सहित कुल 7 लोग ताश पत्तों रुपयों पैसों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े गये जिन्होंने अपना नाम पता 1. लाल साहब उर्फ जगदीश श्रीवास्तव पिता अयोध्या प्रसाद उम्र 63 साल 2. सुरेश श्रीवास्तव पिता नर्मदा प्रसाद उम्र 53 साल 3.नंद किशोर साहू उर्फ नंदू साहू पिता जमुना प्रसाद उम्र 63 साल 4.नंदकिशोर कुशवाहा पिता हीरालाल उम्र 38 साल 5. कैलाश कुशवाह पिता ओमप्रकाश उम्र 30 साल 6. गुरु पटेल उर्फ निर्भय सिंह पिता तुलसीराम धाकड़ उम्र 43 साल 7.सईद खान पिता अब्दुल मजीद खान उम्र 52 साल सर्व निवासी गण देवनगर के बताएं जिनके कब्जे से फड़ व पास से कुल नगदी ₹11150 रुपए तथा ताश के 52 पत्ते विधिवत जप कर आरोपी गणों को गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । थाने पर अपराध क्रमांक 292 /2022 धारा 3/4 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । उपरोक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक राम प्रकाश सक्सेना, प्रधान आरक्षक हरनाम सिंह , आरक्षक रितेश,आरक्षक ओम , सैनिक सूरज सिंह धाकड़ की सराहनीय भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ