थाना सेवरही पुलिस टीम द्वारा एक अदद मकान व एक अदद पिकअप वाहन (कुल कीमत लगभग 14 लाख रूपये) की सम्पत्ति गैगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गयी जब्त-

 कुशीनगर 


पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री जितेंद्र सिंह कालरा के कुशल पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान के तहत गैगेस्टर एक्ट के अभियुक्तो के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत की जा रही कार्यवाही के क्रम में दिनांक 05.11.2023 को थाना सेवरही पुलिस टीम द्वारा थाना तमकुहीराज पर पंजीकृत मु0अ0स0 104/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगएस्टर एक्ट थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर से सम्बन्धित अभियुक्त गण क्रमशः दुर्गेश पासवान पुत्र रामसमुझ पासवान साकिन मुजहना बुजुर्ग थाना सिन्दुरिया जनपद महाराजगंज की अचल सम्पति एक अदद मकान कीमत करीब 10 लाख रूपये व अभियुक्त सत्येन्द्र पटेल पुत्र अशोक पटेल साकिन मुजहना बुजुर्ग थाना सिन्दुरिया जनपद महाराजगंज के भी अपराध से अर्जित किये गये चल संपत्ति वाहन पिकअप रजिस्ट्रेशन यूपी 56 टी 7645 कीमत करीब 4 लाख  रूपये को धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया। 
कुशीनगर से श्यामबदन की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ