पत्रकार कौन होता है ? क्या पत्रकार बनने के लिए किसी डिग्री की आवश्यकता होती है?

 पत्रकार (Reporter) उस व्यक्ति को कहते हैं जो समसामयिक घटनाओं, लोगों, एवं मुद्दों आदि पर सूचना एकत्र करता है एवं जनता में उसे विभिन्न माध्यमों की मदद से फैलाता है। इस व्यवसाय या कार्य को पत्रकारिता कहते हैं।


संवाददाता एक प्रकार के पत्रकार हैं। स्तम्भकार (कॉलमिस्ट) भी पत्रकार हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सम्पादक, फोटोग्राफर एवं पृष्ठ डिजाइनर आदि भी पत्रकार ही हैं

पत्रकार उन्हें कहते हैं, जो वर्तमान घटनाएं, सामाजिक मुद्दे आदि की जानकारी एकत्रित करते हैं और अलग-अलग माध्यम से उस जानकारी को जनता तक पहुंचाते हैं


एक पत्रकार ही है जो जनता को देश–दुनिया की जानकारी से अवगत कराता है। एक पत्रकार का काम होता है कि सरकार से सवाल करें, सरकार पलटने तक की ताकत एक पत्रकार में होती है।

पत्रकार बनने के लिए क्या करे- 

1- बैचलर ऑफ़ आर्ट (जर्नलिज्म)

2- बैचलर ऑफ़ साइंस (एनीमेशन और मल्टीमीडिया)

3- बैचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एवं मॉस कम्युनिकेशन 

पत्रकारिता से सम्बंधित डिप्लोमा कोर्सः जैसे कोई भी डिग्री आपको प्राप्त करना अनिवार्य होता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ