रिकॉर्ड तोड 7128 मरीज पंजीकृत, 5 सौ गंभीर रोगी चिन्हित, 3 सौ भोपाल रवाना
बालाघाट। कल दिसंबर को लालबर्रा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्नातक महाविद्यालय के प्रांगण में राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष व विधायक गौरीशंकर बिसेन के सौजन्य से दो दिवसीय विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजित किया गया। जहां चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल भोपाल के 300 चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ ने विभिन्न बीमारियों से ग्रसित रोगियों का निशुल्क स्वास्थ परीक्षण कर उचित इलाज किया। अभूतपूर्व जिले के आज तक के सबसे बड़े स्वास्थ्य शिविर में शुमार इस चिकित्सा शिविर में रिकॉर्ड तोड 7128 मरीज पंजीकृत हुए, 5 सौ गंभीर रोगियों को उपचार के लिए चिन्हित किया गया। ऐसे 3 सौ जटिल रोगियों को तत्काल ही निशुल्क उच्च उपचार के लिए बस से भोपाल रवाना किया गया। इसी की भांति आज भी आए हुए विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों का पंजीयन परीक्षण और उपचार होगा। यदि जरूरत पड़ी तो जटिल रोगियों को अच्छे उपचार के लिए भोपाल भेजा जाएगा। उल्लेखनीय रहे आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जिले भर के आए हुए जरूरतमंदों को भोजन आवास, आवागमन, दवाई, इत्यादि की निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। शिविर को सफल बनाने में आम जनमानस जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, स्वयंसेवी संस्थाएं, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने सराहनीय योगदान दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।
बालाघाट से रजनीश खोबरागड़े की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ