आज दिनांक 12/01/2023 को महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के रूप में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य तथा समस्त स्टाफ व स्वयंसेवकों ने सूर्य नमस्कार किया । इससे पूर्व सुबह 8:00 बजे विदिशा स्टेडियम मे भी सूर्य नमस्कार मे सहभागिता दी ।
महाविद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ शोभा जैन ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से युवा विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्राचार्या ने युवाओं को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए,स्वामी जी के विचार *उठो,जागो और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए डटे रहो* को आत्मसात करने को कहा।डॉक्टर नीता खरे ने *उठो जवान देश के उठो प्रयाण हो* गीत स्वयंसेवकों से गवाया। डॉ अर्चना जैन एवं डॉ जयश्री बोराना ने भी विद्यार्थियों को युवा शक्ति को सही दिशा में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।इस कार्यक्रम का शुभारंभ युवा गीतों व कविताओं से किया गया ।गीत गायन में :- बलराम चिढ़ार, विपिन चतुर्वेदी और कविता पाठ में :- हेमेश्वरी अहिरवार, विपिन चतुर्वेदी ने अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक:- कृष्ण कुमार सूर्यवंशी ,हेमराज अहिरवार,भारती अहिरवार राना पठान ,प्रथम चिमानीया, जमुना मालवीय ,कामिनी राजपूत, बृजेश कुशवाह ,सोनम तोमर ,आदि के साथ नए स्वयंसेवक ,पवन कुशवाहा,दीपेश अहिरवार ,विकास कुशवाहा ,अजय साहू ,निर्मल ,बलराम,विपिन चतुर्वेदी, महावीर मांझी ,राज जादौन, हेमेश्वरी अहिरवार, तेजस्विनी नायक, मयंक चतुर्वेदी, पलक यादव,रोनक,आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया । जिला संगठक:- डॉ प्रवीण कुमार जग्गा, कार्यक्रम अधिकारी:- डॉ जयश्री बोराना
0 टिप्पणियाँ