जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, जांच बालाघाट के खैरलांजी थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पिंडकेपार गांव की झाड़ी में शव दिखाई दिया. शव के शरीर से सिर, एक हाथ और एक पैर गायब था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामे की कार्रवाई कर शव (Dead body) को पीएम के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज (Jabalpur Medical College) भेजा है. मामला संदिग्ध प्रतीत होने के चलते पुलिस पूरे मामले की बारिकी से जांच कर रही है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम दुर्गेश नगपुरे 23 वर्ष है और वो 19 दिसंबर से लापता था. जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट खैरलांजी थाने में परिजनों ने दर्ज कराई थी. जिसका शव ग्राम पिंडकेपार में नदी के पास झाड़ियों से पुलिस ने बरामद किया है. मृतक का सिर धड़ से अलग है और घटना स्थल से गायब है. साथ ही एक पैर और एक हाथ भी धड़ से अलग है, जो घटना स्थल और उसके आस-पास नहीं दिखाई दिया.
बालाघाट से रजनीश खोबरागडे की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ