विदिशा के लोगों के लिए खुशखबरी है. बहुत जल्द मेघा गैस सीएनजी स्टेशन शुरू करने वाला है

विदिशा के लोगों के लिए खुशखबरी है. बहुत जल्द मेघा गैस सीएनजी स्टेशन शुरू करने वाला है
Editor in Chief Abhishek Malviya 
 अब आप जल्द ही सीएनजी वाहन का उपयोग कर सकेंगे. इसके लिए आपको अब किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. जिले विदिशा में मेघा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड तीन सीएनजी स्टेशन शुरू करने जा रहे हैं, जिसकी तैयारी अब जोरों से हो रही है। माँ बिजासन पेट्रोल पंप भोपाल सागर बायपास करैया खेड़ा चौराहा जिला विदिशा में बहुत ही जल्द शुभारंभ होने जा रहा है। सीएनजी रिफिलिंग स्टेशन खुलने के बाद लोग अपने वाहनों में आंशिक बदलाव कर सीएनजी किट लगाकर वाहन चला सकते हैं| इसके शुरू होने से वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। जिले के चौपहिया वाहन चालकों को जल्द ही पेट्रोल-डीजल से सस्ता विकल्प मिलने वाला है।   सीएनजी पेट्रोल से सस्ती पडऩे के साथ ही प्रदूषण भी कम करती है। प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर पडऩे वाला विपरित प्रभाव भी कम होगा। इससे सर्वाधिक फायदा हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को होगा।
सीएनजी के फायदे
- सीएनजी के पेट्रोल से काफी सस्ता होने के कारण धन की बचत होती है।
- इससे प्रदूषण भी कम होता है। माइलेज भी अच्छा मिलता है।
- यह रंगहीन, गंधहीन और विषहीन गैस होती है।
- यह गैस हवा से हल्की होने के कारण सुरक्षित होती है।
इसे कहते हैं सीएनजी
सीएनजी यह प्राकृतिक गैस होती है। इसे संपीडित प्राकृतिक गैस कहते हैं। यह प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाली ज्वलनशील गैस है । इसके हवा से हल्के होने के कारण आग आदि का खतरा अधिक नहीं होता है।
और इसी के साथ इंडस्ट्रियल ,कमर्शियल और घरेलू गैस में  (पाइप्ड नेचुरल गैस) पाइप्ड के द्वारा सभी क्षेत्रों पहुंचाई जाएगी।
 नरेंद्र श्रीवास्तव 
वाइस प्रेसीडेंट मेघा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड मध्य प्रदेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ